नई दिल्ली। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये से ऊपर, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
मंगलवार को चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट के बाद आज भी इसके वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की गिरावट के साथ 70,347 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 92 रुपये की गिरावट के साथ 70,295 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,419 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,302 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मंगलवार को चांदी के वायदा भाव में करीब 2000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।
एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 15 रुपये की तेजी के साथ 58,824 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की तेजी के साथ 58,841 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,865 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,776 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

More Stories
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का, निफ्टी 24 हजार के नीचे