नई दिल्ली- घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। गुरुवार को बकरीद के कारण बंद रहे बाजार में आज निवेशकों ने खरीदारी का रुख अपनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार ने बुधवार की गिरावट से उबरते हुए सकारात्मक संकेत दिए।
कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली और यह 76 हजार के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 24 हजार के करीब कारोबार करता नजर आया। हालांकि कुछ समय बाद बाजार में हल्की बिकवाली हावी हुई, जिससे बढ़त सीमित हो गई। सुबह करीब 9:27 बजे सेंसेक्स लगभग 76 हजार के स्तर पर और निफ्टी 23,900 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेत और प्रमुख सेक्टर्स में खरीदारी के चलते निवेशकों का भरोसा बना रहा। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में शुरुआती तेजी ने बाजार को समर्थन दिया। वहीं रुपये में भी डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती दर्ज की गई।


More Stories
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई