जसपाल राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित और भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके आकस्मिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उत्तराखंड ने अपना एक गौरवशाली सपूत खो दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपने असाधारण प्रदर्शन, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समर्पण से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का व्यक्तित्व और उनके द्वारा खेल जगत में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनका निधन उत्तराखंड, खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

More Stories
श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार
फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन