हिम सन्देश, 29 दिसंबर 2022, देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मौसम का बदला मिजाज सिर्फ 48 घंटे तक ही देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ठंड का असर कम होगा।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच