उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नए साल में कई विभागों में 5,700 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगा। आयोग ने अगले साल होने वाली 32 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इनमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) से मिलीं 15 भर्तियां भी शामिल की गई हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि नए साल में कौन सी भर्ती की कब परीक्षा होगी, यह युवाओं को पहले ही पता रहेगा। बताया कि जो कैलेंडर जारी किया है, उसमें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से जारी तिथियों का भी ध्यान रखा गया है। बताया कि नए साल में कई विभागों में 5,700 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। बताया कि इन सभी को मिलाकर 32 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। बताया, इनमें यूकेएसएसएससी से आई 15 भर्तियों को भी शामिल किया गया है।
आरक्षण विसंगतियों से शासन में अधियाचन
प्रदेश में महिला आरक्षण, दिव्यांग आरक्षण आदि से संबंधित विसंगतियों से कई अधियाचन शासन में लंबित हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शासन से लगातार संपर्क में हैं। जल्द ही संशोधित अधियाचन आने के बाद भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
पीसीएस प्री दो जुलाई, लोवर पीसीएस प्री 23 जुलाई को
आयोग ने अपनी महत्वपूर्ण भर्तियों को भी इस कैलेंडर में शामिल किया है। पीसीएस-प्री परीक्षा दो जुलाई को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 11 से 15 दिसंबर को होगी। लोवर पीसीएस प्री परीक्षा, सफाई निरीक्षक प्री परीक्षा और कर एवं राजस्व निरीक्षक प्री परीक्षा 23 जुलाई को होगी। इनकी मुख्य परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसी प्रकार समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, पीसीएस-जे परीक्षाओं की तिथियां भी जारी की गई हैं।


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती