हिम सन्देश, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजराती नव वर्ष (बेस्तु वरस) के अवसर पर गुजरात के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुजराती नव वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर गुजराती में ट्वीट किया, ‘सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं…! आज से शुरू होने वाला नया साल आपके जीवन को रोशन करे और आपको प्रगति के पथ पर ले जाए।’ ट्वीट में उन्होंने कहा ‘नए संकल्पों, नई प्रेरणाओं और नए लक्ष्यों के साथ नया साल मुबारक हो। इस आकांक्षा के साथ कि गुजरात हमेशा उपलब्धि की ऊंचाइयों को छुए।’
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खास मौके पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे सभी भाइयों और बहनों को गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं। नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।’


More Stories
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये