कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई। 50वें दिन की यात्रा तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से शुरू हुई। गुरुवार को इस पद यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फिर से शामिल हुए।
बता दें, दीपावली और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को तीन दिन का विराम दिया गया था। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी इस दौरान दिल्ली पहुंचे थे। वह मल्लिाकर्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


More Stories
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई