हिम सन्देश, 01 मार्च 2023, बुधवार, पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में आज राष्ट्रीय एपरेंटिसिप जागरूकता कार्यशाला संपन्न हुई। उक्त कार्यशाला में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने उपस्थित मास्टर ट्रेनरों, युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाओं को बढ़ावा दिये जाने के साथ ही युवाओं को ऐसी ट्रेनिंग दी जाय जिससे कि वे उस ट्रेड में परांगत होकर जनपद में ही अपना व्यवसाय कर सके इससे जहाँ पलायन की समस्या पर भी रोक लगेगी व यवुाओं को स्वरोजगार के साधन भी प्राप्त होगें।
पिथौरागढ़ रीना जोशी ने कार्यशाला में उपस्थित संबंधित ट्रेनरों आदि को निर्देश दिए कि वे आने वाले समय में ऐसी कार्यशालायें बढ़ायें। इस हेतु वे जनपद के अध्यक्ष व्यापार मण्डल, व्यपारियों आदि से मिलकर उक्त विषय पर चर्चा करने के साथ ही ट्रेड डेवलप कर ऐसी योजनायें तलाशें जो जनपद में क्रियान्वित हो सकती है जिससे कि जो युवा संबंधित ट्रेडों में परांगत होगे वे यही अपना व्यवसाय स्थापित कर अन्य को भी रोजगार मुहैया करा सकें।
कार्यशाला में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के डिप्टी डायरेक्टर अविनाश कुमार द्वारा भी पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय एपरेंटिसिप जागरूकता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से डायरेक्टर रवि चिलकोटी, एडिशनल डाॅयरेक्टर तारक नाथ, ट्रेनिंग अधिकारी अतुल घोष, मदन सिंह समेत 80 युवक-युवतियाँ आदि उपस्थित थे।


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती