हिम सन्देश, 01 मार्च 2023, बुधवार, पिथौरागढ़। बेस चिकित्सालय के संचालन का कार्य गतिमान है। इसी क्रम में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बेस चिकित्सालय में ओपीडी यूनिट शुरू हो गयी है, 03 डायलिसिस मशीन शुरू हो गई हैं और 04 डायलिसिस मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य किया जा रहा है। बेस अस्पताल में नियुक्त डॉक्टरों द्वारा बेस अस्पताल आ रहे मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल्दी ही बेस चिकित्सालय को 12 डॉक्टर मिलने वाले हैं, जिनके आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जाएगा।


More Stories
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम