देहरादून। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। शनिवार देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सरकार की ओर से स्वागत कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि आचार्य में साक्षात हनुमान जी की कृपा है। कहा कि हनुमंत कथा कहने का अलग अंदाज लोगों को धर्म के प्रति झुकने पर मजबूर कर देता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों को अर्जी बिना खोले ही उनकी समस्या बता देते हैं और फिर उसका समाधान भी बताते हैं। भक्तगण आपकों साक्षात बालाजी का ही अवतार मानते हैं। कहा कि आचार्य जी किसी की सेवा नहीं लेते हैं और यदि लेते भी हैं तो उसका कल्याण करने के लिए लेते हैं।
इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम