रुद्रप्रयाग। जिले के एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व विभाग ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां ग्राम प्रधान के साथ एक स्थानीय और एक नेपाली व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पिता का आरोप- अभी तक नहीं की गई कोई कार्रवाई


More Stories
सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट