हरिद्वार। रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में सरेआम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र 22 वर्ष बतायी जा रही है। सुबह लगभग 5 बजे के आसपास तीन बाइक सवार युवकों द्वारा एक युवक के सिर पर गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक क्षेत्र के ही एक निजी होटल में काम करता था, वहीं तीनों बाइक सवार मौके पर फरार हो गए। इस पूरी घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फरार युवकों की तलाश के साथ ही पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम