हिम सन्देश, 29 नवंबर 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड एनआईओएस, डीएलएड, टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष नन्दन सिंह बोहरा के नेतृत्व में भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय को लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को परेशानी न हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। हमारा प्रयास समस्याओं का सरलीकरण के साथ उचित समाधान करने का है। युवा बेरोजगारों को अनावश्यक न्यायालयों की शरण में न जाना पड़े इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
महासंघ के अध्यक्ष नन्दन सिंह बोहरा एवं अपराजिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दिये गये आश्वासन के लिए हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर राम चन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, नवीन चन्द्र, मोहित कुमार, योगेश महंत, योगेश बोहरा, पवन कुमार, संगीता एवं हिमांशु कुमार ओली उपस्थित रहे।


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती