हिम सन्देश, 29 नवंबर 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में आज हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ महासचिव सम्राट सिंह राणा के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधियों ने भेंट की।
उन्होंने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी से प्रदेश के विकास में सकारात्मक उर्जा के साथ सहयोगी बनने की अपेक्षा की।


More Stories
अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर