-उच्च शिक्षा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई मुहर। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा डिजिटल एडुकेशन की ओर अग्रसर उच्च शिक्षा
uttarakhand mimansa। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा के पटल पर राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब एक लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट देने की घोषणा की। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक बताया। डॉ रावत ने कहा कि यह घोषणा उच्च शिक्षा के डिजिटाइजेशन में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के डिजिटाइजेशन के लिए सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में 4-जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा चुकी है। जबकि, महाविद्यालयों में वाई-फाई सुबिधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया गतिमान है, इसके साथ ही अब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जो की उच्च शिक्षा के डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण