लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश, डीजीपी को पुल पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के निर्देश दिये
uttarakhand mimansa। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। महाराज ने प्रमुख अभियंता लोनिवि हरिओम शर्मा को बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए पुल की जांच के आदेश देने के साथ प्रदेश स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारी सुनिश्चित की जाए।
लोनिवि मंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर उनसे पुलों के ऊपर ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ उनके डायर्वट करने के भी निर्देश दिये। महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन से कहा है कि भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश की सभी जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए।
गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते नदी में आए पानी मलबे के कारण रानीपोखरी पुल का राज हिस्सा टूट गया। घटना के समय पुल पर वाहनों की आवाजाही ही रही थी। अचानक एक हिस्सा टूटने पर लोगों में भागकर जान बचाई। यह पुल ऋषिकेश सहित सम्पूर्ण गढ़वाल को राजधानी देहरादून से जोड़ता है।


More Stories
राज्य आंदोलनकारी राज्य के निर्माता हैं, उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है- डीएम
कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार को दी चेतावनी
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार