uttarakhand meemansa। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पौधरोपण किया। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति व नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मोदी की कार्यशैली से भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान मिली है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुप्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास ने पौधरोपण किया।

More Stories
गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, DM के सख्त निर्देश
उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार
NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग