September 22, 2026

हिम सन्देश

न्यूज़ पोर्टल

उत्तराखंड में 21 सितम्बर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

उत्तराखंड में 21 सितम्बर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

uttarakhand meemansa। उत्तराखंड सरकार ने आगामी 21 सितंबर से राज्य के सरकारी, अशासकीय व निजी प्राथमिक स्कूल खोलने निर्णय लिया है। अब 21 सितंबर से  कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे भी स्कूल जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा के बाद  स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार (आज) को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की। चर्चा के बाद प्राथमिक स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शिक्षा सचिव राधिका झा को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अब शासन जल्द ही प्राथमिक स्कूलों खोलने का आदेश जारी करेगा।

You may have missed