देहरादून के रहने वाले चर्चित यूट्यूबर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास हुआ। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वह साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली जा रहे थे। बाइक के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तराखंड के कनाट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र चौहान बाइक राइडर के साथ ही यूट्यूबर थे। यू ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली आए थे।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे। बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट 46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई।
More Stories
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित