मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने जीपीओ स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। स्कूली बच्चों ने वैष्णव जन समेत कई भजन प्रस्तुत किए। राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहे राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा के समक्ष कुछ देर बैठकर बच्चों के भजनों को भी सुना। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
राष्ट्रपिता के चिंतन में मनुष्यता व समरसता का आह्वान
सीएम योगीआदित्यनाथ ने ट्वीट कर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। ट्वीट में सीएम ने कहा कि बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।


More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात