देहरादून। प्रदेश के तीन जिलों में आज (रविवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में भी कई दौर की हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 और 21 अगस्त को प्रदेशभर में बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 22 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेशभर के तेज बारिश के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश हो सकती है।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा