नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां अपने पबजी गेम पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने के लिए एक पाकिस्तानी महिला सरहद पार कर भारत पहुंच गई। महिला अकेली यहां नहीं पहुंची, बल्कि अपने 4 बच्चों संग नेपाल के रास्ते रबूपुरा आई।
जानकारी के मुताबिक, सीमा नाम की ये महिला करीब एक महीना पहले ही यहां आ गई थी और उसके पास कोई दस्तावेज भी नहीं थे। लेकिन वो सचिन नाम के शख्स के साथ शादी कर भारत की नागरिकता हासिल करना चाहती थी। जैसे ही पुलिस को इस मामले की भनक हुई, पुलिस ने तलाश जारी कर दी। लेकिन फिर जब महिला को पता लगा तो वो अपने चारों बच्चों को लेकर सचिन के साथ फरार हो गई। अब पुलिस उस ऑटो चालक से पूछताछ में जुटी हुई है, जिसमें बैठकर महिला रफ्फूचक्कर हुई थी।


More Stories
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम