नई दिल्ली। बिपरजॉय चक्रवात गुजरात के तट से टकराने वाला है, लेकिन उससे पहले ही उसके नाम से एक बेटी का जन्म हो चुका है। गुजरात की महिला ने अपनी एक महीने की बेटी का नाम बिपरजॉय रखने का फैसला लिया है। यह परिवार भी बिपरजॉय से पीडि़त है और उसे चक्रवात के डर से अपना घर छोडऩा पड़ा है। फिलहाल बच्ची का परिवार कच्छ जिले के ही जखाऊ में एक शेल्टर होम में रह रहा है। अब तक कच्छ में 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया है।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बच्चे का नाम साइक्लोन पर रखा गया है। एक महीने की इस बच्ची से पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। इससे पहले तितली, फानी और गुलाब चक्रवातों पर भी बच्चों के नाम रखे गए हैं। इस बार चक्रवात का नाम बांग्लादेश ने रखा है और उसे विश्व मौसम संगठन से जुड़े देशों ने स्वीकार किया है। मौसम संगठन के मुताबिक ऐसे चक्रवाती तूफानों का असर एक सप्ताह या उससे कुछ ज्यादा वक्त तक भी रह सकता है। बिपरजॉय चक्रवात के भी दो से तीन दिन तक बने रहने की संभावना है।


More Stories
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम