देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर खासतौर पर पहाड़ी जिलों में देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 24 अक्टूबर को देहरादून सहित सात जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ भी शामिल हैं। वहीं, समुद्र तल से 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास