देहरादून। प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में बारिश हुई तो कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए थे। गंगोत्री सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग की ओर से रविवार को प्रदेश में झोंकेदार हवाएं चलने, हल्की बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, प्रदेश के कई स्थानों पर 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, मौसम खराब होने के दौरान खुले में रहने के बजाय लोग पक्के घरों पर रहें।

More Stories
‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज