देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब जहां सुबह और रात को ठंडक बढ़ने लगी है, तो वहीं दोपहर में तापमान बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है, रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली और जैसे -जैसे दिन चढ़ने लगा उसके बाद यह मंद होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि अब लगातार स्थिति सुधरेगी और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास होने लगेगा। सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत व दोपहर बाद 42 प्रतिशत दर्ज की गई।
बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 19.2 , काशीपुर का अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम आंशिक तौर पर साफ बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात होने से धीरे-धीरे ठंडक भी बढ़ने लगी है। अक्टूबर के आखिरी तक निचले इलाकों में भी बर्फबारी भी शुरु हो जाएगी।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम