राजस्व निरीक्षक ने 15 हजार की ली रिश्वत
पौड़ी। विजिलेंस ने राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को 15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि ने रिश्वत की मांग की थी।
विजिलेंस ने पैडूल में राजस्व निरिक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने अभियुक्त के दून स्थित आवास की तलाशी ली।


More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश