चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए जोखिम को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध धरोहर ‘फूलों की घाटी’ (Valley of Flowers National Park) को शुक्रवार से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
पार्क प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते घाटी की ओर जाने वाले प्राकृतिक नालों का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है। इससे पैदल रास्तों पर पर्यटकों के लिए खतरा पैदा हो गया था। यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पार्क प्रशासन ने यह फैसला लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन