देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 अक्तूबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। आयोग ने इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के लिए 1878 अभ्यर्थी अर्ह हुए हैं। बताया, 31 अक्तूबर को स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे, 7:30 बजे और 8:30 बजे की तीन पालियों में 216-216 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
एक, दो व तीन नवंबर को सुबह की दो-दो पालियों में 205-205 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम