भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के 19 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी। देहरादून महानगर में पूर्व भाजपा नेता स्व. उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल और देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नए संगठनात्मक जिलों और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
काफी समय से संगठन में इन पदों पर नामों के चयन का इंतजार था। भारतीय जनता पार्टी में इसे भविष्य के निकाय चुनाव और फिर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के नजरिए से देखा जा रहा है।
भाजपा ने पांच नए संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष भी बनाए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगस्त में पांच नए संगठनात्मक जिलों को बनाने की घोषणा की थी। इसमें रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल है। रविवार को जो सूची जारी की गई, उसमें इन जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। अब इनकी जिला कार्यकारिणी तय होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान