नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया गया है। ट्विटर यूजर्स अब मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम वाले फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए हाइलाइट्स फीचर को पेश किया है। इस नए फीचर को लेकर पहले एक ट्विटर यूजर DogeDesigner ने जानकारी दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद एलन मस्क ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। यानी ट्विटर की ओर से भी नए फीचर के आने को कंफर्म किया गया है। ट्विटर का नया फीचर यूजर्स को उनके पसंदीदा ट्वीट्स शोकेस करने की सुविधा के साथ लाया गया है।
ट्विटर यूजर्स हाइलाइट्स फीचर की मदद से अपने पसंदीदा ट्वीट्स को एक अलग टैब में डिस्प्ले कर सकेंगे।दरअसल यह फीचर इंस्टग्राम पर हाइलाइट्स में स्टोरी एड करने जैसा है। इन स्टोरी को फॉलोअर्स रिविजिट कर सकते हैं। फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उन ट्वीट्स को खोजना होगा, जिन्हें हाइलाइट करना चाहते हैं। ट्वीट के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही एक मेन्यू ऑप्शन अपीयर होगा। इस ऑप्शन से Add/remove from highlights सेलेक्ट करना होगा। एड करने के साथ ही यूजर्स अपनी ट्विटर प्रोफाइल के साथ अपने पसंदीदा ट्वीट्स को भी दिखा सकेंगे।
मालूम हो कि ट्विटर पर यूजर्स को अब ट्विटर ब्लू यानी पेड सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन मिलता है। ऐसे में ट्विटर में पेश किया गया नया फीचर केवल और केवल ट्विटर के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया है। फ्री में ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।


More Stories
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव