70 से अधिक किसानों ने साझा की समस्याएं और सुझाव
देहरादून। केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने जनपद देहरादून के कृषकों के साथ संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कृषकों से चर्चा की तथा कृषकों के सुझाव भी लिए. इस दोरान कृषि यांत्रीकरण योजना अंतर्गत अनुदान 80 प्रतिशत एवं ऑनलाइन करने हेतु निवेदन किया गया. कृषकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जीरो आईटीआर फाइल करने वाले कृषकों को भी सम्मान निधि दिए जाने का आग्रह किया गया।
साथ ही जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु फसल घेरबाड योजना शुरू करने का आग्रह किया। इस दौरान जनपद के लगभग 70 कृषक तथा मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, केबीएसए अभिलाष भट्ट, अशोक गिरी, उप परियोजना निदेशक आत्मा नीरज कुमार तथा कृषि वैज्ञानिक केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा