बिहार की कोर्ट से दून पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड
देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट मामले में बिहार से गिरफ्तार दो अभियुक्तों से दून पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने अभियुक्तों का हाजीपुर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लिया है। दून पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों को फंडिंग करने व षड्यंत्र में शामिल अमृत कुमार तथा व विशाल कुमार को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्तो को बिहार में हाजीपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस द्वारा उनका ट्रांजिट रिमांड लिया गया है।
दून पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है। जहाँ घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इससे पूर्व, पुलिस ने नोएडा में बदमाशों कीक फ्लैट को भी खंगाला। महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की बात कही है।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम