देखें वीडियो, नैनीताल में कैसे जमींदोज हुआ मकान
नैनीताल। शनिवार की दोपहर नैनीताल में दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मजबूत ढांचा नहीं होने के कारण यह काफी जर्जर हो गया था। खतरे को भांपते हुए मकान खाली करवा लिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के चार्टन लॉज इलाके में मकान के गिरने से अफरा तफरी मच गई। काफी घने इलाके में हुए इस भू स्खलन से अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
इस मकान का जमीन की फिलिंग करने के बाद ढांचा खड़ा किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोग अवैध कब्जे हटाने में जुटी जेसीबी मशीन को भी मुख्य वजह बता रहे हैं।


More Stories
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे