नई दिल्ली। एक मजदूर ने जाली पास लेकर सुबह 10 बजे संसद परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में मजदूर ने खुलासा किया कि उसे कंप्यूटर ऑपरेटर तुषार यादव ने पास दिया था। सुरक्षा कर्मियों ने तुषार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और दोनों को संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
सीआईएसएफ सूत्रों का कहना है कि एक मजदूर संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। उसने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पास दिखाया। जांच करने पर पास फर्जी पाया गया। फिर मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसपर आगे की जांच के लिए मजदूर को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। संसद मार्ग थाना इस मामले में जांच कर रहा है।


More Stories
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस