नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार किया सफल लैंडिंग और टेकऑफ
देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई पट्टी पर 42 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। विमान ने हवाई पट्टी पर तीन बार लैंडिंग और टेक ऑफ किया। ट्रायल लैंडिंग सफल रहने से पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद जग गई है। एयर एलायंस एयरवेज कंपनी का 42 सीटर विमान देहरादून से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर तीन बार सफल लैंडिंग और टेकऑफ किया। प्रशासन के अनुसार, ट्रायल लैंडिंग सफल रही है। इससे पूर्व मार्च में भी एयर एलायंस एयरवेज कंपनी के 42 सीटर विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर सफल लैंडिंग की थी। हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेकऑफ होने से दिल्ली के लिए नियमित विमान सेवा संचालित होने की उम्मीद है।
इस समय पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई सेवा संचालित हो रही है। पिथौरागढ़ से सबसे अधिक लोग दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं। सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 15 से 17 घंटे का समय लगता है। आए दिन सड़क बंद होने या बसों के मार्ग में खराब होने से यात्रियों की भारी फजीहत होती है। इसको देखते हुए लोग पिछले लंबे समय से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं। 42 सीटर विमान की लैंडिंग सफल रहने से अब शीघ्र सीधी विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश