ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में नहाने गए तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। यह पूरी घटना जिले के भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, करहिया गांव के रहने वाले तीन सगे भाई बहन गोलेश्वर मंदिर के पास बन रहे तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना में तीनों मासूम भाइयों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत तालाब का निर्माण करा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल भितरवार थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस