लोकसभा चुनाव 2024- पौड़ी व हरिद्वार सीट पर तीरथ व निशंक उलझे कड़ी जंग में
देहरादून। भाजपा की पहली सूची के बाद पौड़ी व हरिद्वार सीट पर जबरदस्त पेंच फंसा हुआ है। नैनीताल,अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर अजय भट्ट,अजय टम्टा व राज्यलक्ष्मी शाह को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन सीटों पर मजबूत दावेदारी के अभाव में मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताया गया है। पौड़ी से मौजूदा सांसद व पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व हरिद्वार से पूर्व सीएम कड़ी जंग में उलझे हुए हैं।
यहां भाजपा ने किसी प्रत्याशी की घोषणा न कर संशय और बढ़ा दिया है। इन दोनों सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व अनिल बलूनी मोर्चे पर डटे हुए हैं।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण