देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश होने की आशंका है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।
राजधानी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। इस साल उत्तराखंड में पांच दिन की देरी से मानसून आएगा। मौसम के विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 से 25 जून के बीच आएगा। शहर में लगातार चढ़ते पारे ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। लगातार खिल रही चटख धूप के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में पर्यटक होटलों से बाहर नहीं निकले और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मालरोड सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों पर दिन में बहुत कम पर्यटक नजर आए।
वहीं, कैंपटी और धनोल्टी में भी लोगों को दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। कैंपटी में अधिकतम तापमान 32 और धनोल्टी में 29 डिग्री तक पहुंच गया है। कैंपटी फॉल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर झरने का आनंद ले रहे हैं। धनोल्टी निवासी देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि दिन में मौसम में गर्मी का अहसास होने से पर्यटक होटलों में रहना पसंद कर रहे हैं। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। वहीं, पर्यावरणविद् विपिन कुमार का कहना है कि पहाड़ में तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है। अनियंत्रित निर्माण कार्यों और सिमटती हरियाली भी मौसम पर असर डाल रही है।


More Stories
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज