देहरादून: कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 154 नए मामले मिले हैैं। 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैैं। जबकि कोरोना संक्रमित पांच महीने की एक बच्ची की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में सबसे अधिक 80 लोग संक्रमित मिले हैैं। इसके अलावा नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में नौ, पौड़ी गढ़वाल व चमोली में सात-सात, बागेश्वर में पांच, अल्मोड़ा व चंपावत में तीन-तीन और पिथौरागढ़ व टिहरी गढ़वाल में एक-एक मरीज मिला है।
बता, प्रदेश में इस साल कोरोना के 1851 मामले आए हैैं। जिनमें 1452 स्वस्थ भी हो चुके हैैं। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 388 सक्रिय मामले हैैं। वहीं इस साल कोरोना संक्रमित 11 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच