उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बना लिया है। हालांकि, चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ इसके तीन पड़ोसी और एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल, तीन दिन पहले पीड़िता अपने घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान ताक में बैठे तीन पड़ोसी और एक रिश्तेदार उसके घर में घुस गए। इसके बाद चारों ने मिलकर महिला के साथ कुकर्म किया। जब पीड़िता खुद को बचाने में नाकाम होने लगी, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
इसके बाद पीड़िता की भतीजा आया, जिसने उसे बचाने और सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, सभी आरोपी पीड़िता के भतीजे को धक्का देकर भाग निकले। दरअसल, महिला अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी। इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के बेटे को दी गई, जो पुणे में नौकरी करता था। इसके बाद बेटा घर लौटा और उसने पुलिस में अपनी मां के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के बारे में बताया। फिलहाल, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।


More Stories
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
‘माफी दिल से होनी चाहिए, दिमाग से नहीं’, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की सख्त नसीहत