देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश के बीच बीमारियां भी बढ़ गई हैं। बाढ़ और जलभराव के बीच अब डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता बढ़ती जा रही है। देहरादून जिले में इसका ज्यादा असर है। देहरादून में रोजाना डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन दो-चार ही मामले ही आ रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर दहाई के आंकड़े में पहुंच गई है।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को भी 1256 सैंपल एलाइजा जांच को भेजे गए। जबकि इस सीजन में 15 हजार से अधिक सैंपलों की एलाइजा जांच हो चुकी है। कुल मिलाकर डेंगू का प्रकोप थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। वह भी तब, जबकि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठाने का दावा कर रहे हैं।
विभागीय अधिकारी कह रहे हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। टीमें क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और सोर्स रिडक्शन भी। जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है। लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें। खाली बर्तनों में पानी एकत्र नहीं होने दें।


More Stories
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे