मौसम विभाग ने प्रदेशभर के ज्यादातर इलाकों में आज भारी बारिश के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने की जताई आशंका
न्यूज़ पोर्टल
देहरादून। प्रदेशभर के ज्यादातर इलाकों में आज (शनिवार) को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 15 जुलाई को उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बौछार की बारिश होने की आशंका जताई है।
केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो इस दौरान यात्रा करेने से बचें और खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें। तेज बौछार वाली बारिश और बिजली चमकने से जान-माल की हानि हो सकती है।
More Stories
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा