हरिद्वार। धर्मनगरी में मूसलाधार बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। सड़कों पर चारों तरफ कई-कई फीट तक पानी भर गया। इसके बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं थमे। बारिश और जलभराव के बीच शिवभक्त चंद्राचार्य चौक के निकट तैरकर जाते भी दिखे। इतना ही नहीं गंगाजल को गंदे पानी से बचाने के लिए कांवड़ को कंधे से उठाकर सिर पर रखते भी कांवड़िये देखे गए। इस दौरान भी वह शिव शंकर की जयघोष करते हुए नजर आए।
मूसलाधार बारिश शहर से लेकर देहात तक हर जगह आफत बनी हुई है। जलभराव और भू धंसाव की समस्या से लोग जूझते हुए दिखे। शहर की सड़कें जलमग्न हो गयी। कई इलाकों में सड़कें तेज बारिश के बाद हुए जलभराव से नहर का रुप ले चुकी थी। इस बीच कांवड़ियों की जोश देखते ही बन रहा था। हरकी पैड़ी में गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िये चंद्राचार्य चौक पर भरे बारिश के पानी को तैरकर पार करते दिखे।


More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश