उत्तरकाशी। उत्तराखंड में आज गुरुवार की सुबह भूकंप के झटको से एक बार फिर से धरती कांपी। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि इस घटना में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
बता दें कि उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 3 महीने पहले अक्टूबर में 3.2 तीव्रता का झटका आया था।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम