नंदा की चौकी-पांवटा राजमार्ग पर वाहनों का आवाजाही शुरू
हिम सन्देश, शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025, देहरादून। नंदा की चौकी-पांवटा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही आज शुरू हो गई है। विगत 15 व 16 सितंबर को अतिवृष्टि के कारण नंदा की चौकी के पास क्षतिग्रस्त हुए मोटर पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग द्वारा ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक पुल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिस पर आज वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के कुशल नेतृत्च में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जिले में भीषण आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में रेस्टोरेशन कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकतर संपर्क मार्गों को यातायात हेतु खोल दिया गया है। प्रभावित लोगों को रेस्क्यू और राहत पहुँचाने के बाद आपदाग्रस्त क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को युद्धस्तर पर बहाल किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं ग्राउंड जीरो पर राहत बचाव एवं रि-स्टोरेशन कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी तेज, धारा-27 के तहत 3 हजार से अधिक आवेदन