देहरादून। फुटकर में अब कोई भी व्यापारी टमाटर को 100 से 110 रुपये से अधिक नहीं बेच पाएगा। टमाटर की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया हैं। अगर कोई व्यापारी इससे अधिक दाम पर टमाटर बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके लिए जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टमाटर मूल्य नियंत्रण अनुश्रवण टीम का गठन किया है। शनिवार को जिला प्रशासन ने बैठक कर लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश जारी किए हैं।


More Stories
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार