देहरादून/मध्यप्रदेश। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के बाद भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
भाजपा के स्टार प्रचारक वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज फिर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं कर मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार को सत्तारूढ़ करने का जनता से आह्वान किया। महाराज ने कहा कि यदि राज्य में विकास चाहिए तो भाजपा को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।

महाराज ने मध्यप्रदेश के प्रसवाडा, विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर नानोह कांवरे, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से कालू सिंह ठाकुर, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती गंगा सज्जन सिंह के लिए धुआंधार प्रचार कर कई चुनावी जनसभाओं के माध्यम से भाजपा को विजय बनाने का जनता से अनुरोध किया। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम