नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आईटी शेयरों में मजबूती से घरेलू शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला बरकरार रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला जबकि निफ्टी 23600 का स्तर पार कर गया। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली हावी होती दिखी।
सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 2.25 (0.00त्न) अंकों की गिरावट के साथ 77,476.68 पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी बढ़त गंवाकर महज 31.16 (0.13त्न) अंकों की तेजी के साथ 23,598.15 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की बढ़त के साथ 83.60 पर पहुंच गया।


More Stories
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई