देहरादून। प्रदेश युवा कांग्रेस नशा नहीं, रोजगार दो मुहिम के तहत बुधवार को सचिवालय कूच करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल होंगे। प्रदेश युकां अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आज रेंजर ग्राउंड से सचिवालय कूच किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार छात्र संघ, निकाय, पंचायत व सहकारिता चुनाव कराने से बच रही है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है। इन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सचिवालय घेराव करेगी।


More Stories
देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
दून विश्वविद्यालय में स्व-जनगणना जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कार्यक्रम आयोजित